एकादशी व्रत और एकादशी व्रत के नियम

सनातन धर्म में प्राचीन काल से ही एकादशी के व्रत को सभी व्रतों से अधिक महत्त्व दिया गया है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही साथ अन्य कई शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। एकादशी महीने में दो बार आती है। एकादशी व्रत के पीछे वैज्ञानिक व्याख्या भी है। इस दिन वायुमंडलीय दबाव सबसे कम होता है, जिससे यह उपवास के लिए सबसे अच्छा समय होता है। उपवास पाचन तंत्र को साफ करता है, रक्त को शुद्ध करता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को आराम देता है। इस लेख में जाने इस लेख में जाने एकादशी व्रत के नियम, एकादशी व्रत लिस्ट 2024 और किसको करना चाहिए, एकादशी व्रत में दूध पीना चाहिए या नहीं।

एकादशी व्रत किसको करना चाहिए

एकादशी का व्रत कोई भी कर सकता है। एकादशी का व्रत सभी स्त्री, पुरुष, बुजुर्ग, किशोर आदि कोई भी कर सकते हैं। घर का कोई भी सदस्य एकादशी व्रत रख सकता है। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। साथ ही साथ निषेध वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।

एकादशी व्रत के नियम

  1. एकादशी का व्रत-उपवास करने वालों को दशमी के दिन मांस, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि निषेध वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए।
  3. पारण करते समय मूली, बैंगन, साग, मसूर दाल, लहसुन-प्याज आदि कासेवन नहीं करना चाहिए।
  4. रात्रि को पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए तथा भोग-विलास से दूर रहना चाहिए।
  5. एकादशी के दिन क्रोध न करते हुए मधुर वचन बोलना चाहिए।
  6. इस दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए।
  7.  इस दिन यथा‍शक्ति दान करना चाहिए और साथ ही साथ किसी का दिया हुआ अन्न आदि ग्रहण न करें।

एकादशी व्रत में दूध पीना चाहिए या नहीं

एकादशी का व्रत करने वाले इस दिन दूध तथा इससे बनें पदार्थो का सेवन कर सकते हैं। साथ ही साथ इस दिन आलू, काली मिर्च, अदरक, चीनी, नारियल, बादाम, साबूदाना का सेवन भी किया जा सकता है।

एकादशी व्रत लिस्ट 2024

1- पौष माह
सफला एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 7 जनवरी 2024
पौष पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 21 जनवरी 2024

2- माघ माह
षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 6 फरवरी 2024
जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 20 फरवरी 2024

3- फाल्गुन माह
विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 6 मार्च 2024
आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 20 मार्च 2024

4- चैत्र माह
पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 5 अप्रैल 2024
कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 19 अप्रैल 2024

5- वैशाख माह
बरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 4 मई 2024
मोहिनी एकादशी – 19 मई 2024

6- ज्येष्ठ माह
अपरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 2 जून 2024
निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 18 जून 2024

7- आषाढ़ माह
योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 2 जुलाई 2024
देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 17 जुलाई 2024

8- सावन माह
कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 31 जुलाई 2024
सावन पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 16 अगस्त 2024

9- भाद्रपद माह
अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 29 अगस्त 2024
परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 14 सितंबर 2024

1- अश्विन माह
इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 28 सितंबर 2024
पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 13 अक्टूबर 2024

11- कार्तिक माह
रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 28 अक्टूबर 2024
देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 12 नवंबर 2024

12- मार्गशीर्ष माह
उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 26 नवंबर 2024
मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष)- 11 दिसंबर 2024

यह भी पढ़ें –

गणगौर व्रत कथा कहानी, मां पार्वती आरती, गौरी तृतीया पूजा विधि

मोहिनी एकादशी व्रत कथा हिंदी में

सत्यनारायण भगवान की व्रत कथा

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें