आजकल लगभग हर कोई योग और प्राणायाम की बात करता है, और उनमें सबसे आसान और लोकप्रिय है — अनुलोम विलोम।
लेकिन अक्सर लोग इसे बस नाक बदलकर सांस लेने की एक साधारण क्रिया समझ लेते हैं। असल में यह उससे कहीं ज्यादा गहरी प्रक्रिया है।
यह केवल सांस लेने का अभ्यास नहीं है, बल्कि शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने, मन को शांत करने और अंदर की नाड़ियों को शुद्ध करने की एक महत्वपूर्ण विधि है।
अगर इसे सही तरीके से और नियमित रूप से किया जाए, तो इसके परिणाम धीरे-धीरे जीवन में स्पष्ट दिखने लगते हैं।
Table of Contents
अनुलोम विलोम क्या है?
अनुलोम विलोम एक प्राणायाम है जिसमें हम बारी-बारी से दोनों नासिकाओं से सांस लेते और छोड़ते हैं।
यह हमारी श्वास को संतुलित करता है और शरीर के अंदर ऊर्जा के प्रवाह को व्यवस्थित करता है।
अनुलोम विलोम कैसे करें सही तरीका
इसे बहुत आसान steps में समझते हैं:
- किसी शांत स्थान पर सीधा बैठ जाएं
रीढ़ सीधी रखें और शरीर को ढीला छोड़ दें - दाहिने हाथ से नासिका को नियंत्रित करें
अंगूठे से दाहिनी नासिका बंद करें - बाईं नासिका से धीरे-धीरे सांस अंदर लें
- अब बाईं नासिका बंद करें
और दाहिनी नासिका से धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें - अब दाहिनी नासिका से सांस अंदर लें
और दाहिनी नासिका बंद करके बाईं नासिका से सांस बाहर छोड़ें।
यह एक पूरा चक्र हुआ। यही तरीका अपनाते हुवे अन्य चक्र करें।
अभ्यास करते समय ध्यान रखने वाली बातें
- सांस हमेशा धीमी और सहज रखें
- शरीर को तनाव में न रखें
- खाली पेट अभ्यास करना बेहतर होता है
- सुबह या शाम का समय उपयुक्त रहता है
अनुलोम विलोम के फायदे और नुकसान
फायदे:
- इड़ा और पिंगला नाड़ियों में बहने वाली ऊर्जा को संतुलित करता है और सुषुम्ना नाड़ी को सक्रिय करने में मदद करता है
- शरीर की नाड़ियों (energy channels) को शुद्ध करता है
- मन को शांत करता है और तनाव, चिंता तथा अवसाद को कम करने में सहायक है
- नकारात्मक विचारों और भावनाओं जैसे गुस्सा, बेचैनी, भूलने की आदत और निराशा को कम करने में मदद करता है
- वात, कफ और पित्त दोष को संतुलित करता है
- मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और वजन संतुलन में सहायक होता है
- कब्ज, एसिडिटी, एलर्जी, अस्थमा और खर्राटों जैसी समस्याओं में राहत देने में सहायक है
- एकाग्रता, धैर्य, फोकस, निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ाता है
नुकसान:
- अगर बहुत तेज या जोर लगाकर किया जाए, तो असहजता महसूस हो सकती है
- इसलिए इसे हमेशा आराम और सहजता के साथ करना चाहिए
अनुलोम विलोम कितनी बार करना चाहिए?
अगर आप शुरुआत कर रहे हैं:
- रोज़ 5 मिनट से शुरू करें
- धीरे-धीरे 10 से 15 मिनट तक बढ़ा सकते हैं
या फिर:
- 10 से 15 चक्र एक बार में करना पर्याप्त होता है
नियमित अभ्यास सबसे ज्यादा जरूरी है।
रोज़ करने से क्या बदलाव दिखते हैं?
जब आप इसे रोज़ करते हैं, तो धीरे-धीरे आप महसूस करेंगे:
- मन ज्यादा शांत रहने लगता है
- सोच साफ और स्थिर होती है
- गुस्सा कम होता है
- ध्यान लगाने में आसानी होती है
आसान शब्दों में पूरा सार
अगर इसे एक लाइन में समझें:
अनुलोम विलोम एक सरल लेकिन प्रभावी प्राणायाम है जो सांस, मन और शरीर को संतुलित करता है।
ये भी पढ़ें –
कपालभाति प्राणायाम के फायदे: शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सरल उपाय
