Shani Dev Aarti Hindi – शनि देव जी की आरती

शनि की दशा को दूर करने के लिए यह व्रत किया जाता है | इस दिन शनि की पूजा एवं आरती होती है | काला तिल, काला वस्त्र, तेल, उड़द शनि को बहुत प्रिय है | शनि की पूजा भी इनके द्वारा की जाती है |  शनि स्त्रोत का पाठ भी विशेष लाभदायक सिद्ध होता है

शनिदेव आरती लिरिक्स – shani dev aarti lyrics

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।

सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

जय जय श्री शनि देव….

श्याम अंक वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।

नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥

जय जय श्री शनि देव….

क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥

जय जय श्री शनि देव….

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥

जय जय श्री शनि देव….

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ॥

जय जय श्री शनि देव….

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें