कब्ज से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

खराब खानपान और खराब जीवनशैली कई गंभीर समस्याओं का कारण बनती है। जिनमें पेट से जुड़ी समस्याएं सबसे आम हैं। आहार में पर्याप्त फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी, तली हुई चीज़ें, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन हमारी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। जिससे पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग, आंतों में सूजन, उल्टी-दस्त आदि जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। इनमें सबसे आम परेशानी है कब्ज की समस्या। कब्ज की समस्या लोगों को आए दिन परेशान करती है।दीर्घकालीन कब्ज़ की शिकायत कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकती है जैसे कि बाउल ऑब्सट्रक्शन, एनल फिशर, बवासीर आदि। खानपान और डाइट में कुछ मामूल बदलाव करके कब्ज से राहत पाई जा सकती है। इस लेख में हम आपको कब्ज से छुटकारा पाने के लिए 6 बहुत ही सरल और घरेलु उपाय बता रहे हैं।

Dietary Changes For Constipation In Hindi

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ये सरल 6 उपाय

कब्ज की समस्या कुछ लोगों कई दिनों और हफ्तों तक रह जाती है। इसके उनका मल कठोर हो जाता है, जिसे पास करने में दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में डाइट में ये बदलाव आपको कब्ज से राहत प्रदान करने में मदद करेंगे।

1. कॉपर चार्ज्ड पानी पिएं

अपने दिन की शुरुआत सुबह 400ml रातभर तांबे के बर्तन में रखे पानी पीकर करें। इससे मलत्याग को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

2. अरंडी का तेल और दूध 

२० मल अरंडी का तेल रात को सोने के पहले एक गिलास गरम दूध के साथ लेने से आपका पेट सुबह बहुत ही अच्छे से साफ़ हो जायेगा और कब्ज़ कि शिकायत दूर होगी

3. छाछ पिएं

लंच के 30 मिनट पहले छाछ के साथ 1 छोटा चम्मच  चिया के बीज (रात भर भीगे हुए) का सेवन करें। ये फाइबर से लैस होता है और जो पाचन में सुधार करने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है।

4. सिलियम की भूसी और सेब का सिरका

डिनर से पहले 200ml पानी में 1 चम्मच सिलियम की भूसी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करें। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो कब्ज से राहत प्रदान करने में बहुत लाभकारी है।

5. दूध में घी मिलाकर पिएं

रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में 1/2 छोटा चम्मच A2 गाय का घी और एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें। यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

6. अंजीर और दूध

अंजीर को गरम दूध में उबाल लीजिये और फिर उस दूध को पीजिये, आपका पेट अच्छे से साफ़ होगा और ये ऊपर तो आपके कंठ के लिए, खणसी के लिए भी बहुत ही अच्छा साबित होगा

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें