चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए करें एग व्हाइट का उपयोग

चेहरे पर बाल होना किसी भी महिला की खूबसूरती में एक दाग की तरह है। अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं, कई तरह के नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, कई ब्यूटी ब्रांड के महंगे प्रोडक्ट खरीदकर ट्राई करती हैं, इसके बावजूद चेहरे पर अनचाहे बाल आ ही जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो एग व्हाइट यानी अंडे की सफेदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडे के पोषक तत्व न सिर्फ स्किन की सुंदरता को निखारने का काम करते हैं बल्कि अनचाहे बालों को क्लीन करने में भी मददगार साबित होते हैं। तो चलिए एग व्हाइट से चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के तरीके के बारे में जानते हैं-

चेहरे पर लगाएं अंडे का फेस मास्क

एग व्हाइट फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • अंडा- व्हाइट हिस्सा (2 अंडों का)
  • कॉर्न स्टार्च – 1 चम्मच
  • चीनी – 2 चम्मच

एग व्हाइट फेस मास्क बनाने का तरीका

  • इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में 2 अंडों का सफेद हिस्सा निकालें।
  • अंडे की सफेदी को अच्छे से मिक्स करें जब तक की एक स्मूथ पेस्ट तैयार न हो जाए।
  • अंडे की सफेदी में कॉर्न स्टार्च और चीनी को अच्छे से मिलाएं।
  • आपका अंडे का फेस पैक तैयार हो चुका है।

इस तरह करें इस्तेमाल एग व्हाइट फेस मास्क का

  • अंडे के इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को पानी और फेस वॉश से क्लीन करें।
  • फेस वॉश से चेहरा क्लीन करने के बाद फेस को ड्राई होने दें।
  • इसके बाद चेहरे पर अंडे का फेस पैक लगाएं और 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
  • इस बात का ख्याल रखे कि अंडे के इस फेस पैक को पलकों और भौंहों से दूर रखें।
  • जब आपको चेहरे में ज्यादा कसाव और ड्राईनेस महसूस हो तो इसे पानी से धो लें।
  • अंडे का फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर किसी भी तरह की कोई क्रीम या मॉइश्चराइजर नहीं लगाएं।
  • इसे आप महीने में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

एग व्हाइट फेस मास्क आपकी स्किन से बाल हटाने के साथ-साथ ब्लैकहेड्स (Blackheads) हटाने में भी मदद करता है। यह चेहरे को चिकना बनाकर उसमें ग्लो लाने में मदद करता है। अंडे में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और फैटी एसिड पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व स्किन के डैमेज को रिपेयर करने में मदद करते हैं। चेहरे पर अंडा लगाने से पोर्स खुल जाते हैं, जिससे झुर्रियों, रिंकल्स और पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।

FAQ

1. चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय बताएं?

आप भी चेहरे के अनचाहे बाल से परेशान हैं तो एग व्हाइट यानी अंडे की सफेदी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडे के पोषक तत्व न सिर्फ स्किन की सुंदरता को निखारने का काम करते हैं बल्कि अनचाहे बालों को क्लीन करने में भी मददगार साबित होते हैं।

2. अंडे का फेस मास्क कैसे बनाएं?

एक बाउल में 2 अंडों का सफेद हिस्सा निकालें। अंडे की सफेदी को अच्छे से मिक्स करें जब तक की एक स्मूथ पेस्ट तैयार न हो जाए। अंडे की सफेदी में कॉर्न स्टार्च और चीनी को अच्छे से मिलाएं। आपका अंडे का फेस पैक तैयार हो चुका है।

3. एग व्हाइट फेस मास्क का उपयोग कैसे करें?

सबसे पहले चेहरे को पानी और फेस वॉश से क्लीन करें और फेस को ड्राई होने दें। इसके बाद चेहरे पर अंडे का फेस पैक लगाएं और 15 से 20 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें। जब आपको चेहरे में ज्यादा कसाव और ड्राईनेस महसूस हो तो इसे पानी से धो लें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें