कब लोगे खबर भोलेनाथ – Kab Loge Khabar Bholenath Mp3 Download

Kab Loge Khabar Bholenath Lyrics

कब लोगे खबर भोलेनाथ
बड़ी देर भयी बड़ी देर भयी,
कब लोगे खबर भोलेनाथ,
चलते चलते मेरे पग हारे,
कब लोगे खबर भोलेनाथ॥

आया हूँ में भी द्वार तुम्हारे,
अपनी झोली आज पसारे,
खाली जाऊँ भला मै केसे,
तेरेदर से हे भोलेनाथ,
बड़ी देर भयी बड़ी देर भयी॥

अंजाना हूँ राह दिखा दो,
अब तो बाबा हाथ बढ़ालो,
मोह माया में भटका में प्राणी,
नही पाऊ डगर भोलेनाथ,
बड़ी देर भयी बड़ी देर भयी॥

भक्तो को जो ठुकरावोगे,
आप भी बाबा पछतावोगे,
खुद तुमको मनाना होगा,
रूठ जाऊँ अगर भोलेनाथ,
बड़ी देर भयी बड़ी देर भयी॥

ना कर बाबा हम को निराशा
बस दर्शन का मै हूँ प्यासा
बिन पाए दरस कैसे शर्मा
जाये अपने घर भोलेनाथ
बड़ी देर भयी बड़ी देर भयी॥

कब लोगे खबर भोले नाथ
बड़ी देर भयी बड़ी देर भयी,
कब लोगे खबर भोलेनाथ,
चलते चलते मेरे पग हारे,
कब लोगे खबर भोलेनाथ॥

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें