मैली चादर ओढ़ के कैसे भजन – Maili Chadar Odh Ke Kaise bhajan

Maili chadar Odh Ke Kaise Lyrics

मैली चादर ओढ़ के कैसे ……….

मैली चादर ओड़ के कैसे, द्वार तुम्हारे आऊं |

हे पावन परमेश्वर मेरे , मन हीं मन शरमाऊं | |

मैली चादर ओढ़ के कैसे ……….

तुने मुझको जग में भेजा , देकर निर्मल काया |

आकर के संसार में मैंने , इसमें दाग लगाया |

जन्म जन्म की मैली चादर , कैसे मैं दाग छुडाऊं | |

मैली चादर ओढ़ के कैसे ………

इन पैरो से चलकर तेरे , द्वार कभी ना आया |

जहां-जहां हो पूजा तेरी , कभी ना शीश नवाया |

हे हरिहर मैं हार के आया , अब क्या हार चढ़ाऊ | |

मैली चादर ओढ़ के कैसे ………

निर्मल वाणी पाकर तुझसे , गीत ना तेरे गाया |

नैन मूंद कर हे परमेश्वर , कभी ना ध्यान लगाया|

मन वीणा के तार हैं टूटे , अब क्या गीत सुनाऊं | |

मैली चादर ओढ़ के कैसे ………

https://youtu.be/WHgXcLzEYvg

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें