आरती श्री सांईबाबा की – Sai Baba ki Aarti Mp3 Song

|| आरती श्री सांईबाबा की ||

आरती श्री साई गुरुवर की, परमानंद सदा सुरवर की |

जाकी कृपा विपुल सुखकारी, दु:ख शोक संकट भयहारी |

शिरडी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्व दिखाया ||

कितने भक्त चरण पर आये, वे सुख शंति चिरंतन पाये |

भाव धरे जो मन में जैसा, पावत अनुभव वो ही वैसा ||

गुरु की उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस मन को |

साई नाम सदा जो गावें, सो फल जग में शाश्वत पावें ||

गुरुवासर करि पूजा सेवा, उस पर कृपा करें गुरु देवा |

राम कृष्ण हनुमान रुप में, दे दर्शन जानत जो मन में ||

विविध धर्म के सेवक आतें, दर्शन कर इच्छित फल पातें |

जै बोलो साई बाबा की, जै बोलो अवधूत गुरु की ||

साईदास आरती जो गावे, घर में बसि सुख मंगल पावे |

आरती श्री साई गुरुवर की, परमानंद सदा सुरवर की ||

जय जय जय साई बाबा की

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें