शिव का नाम लो सांग Mp3 – Shiv Ka Naam Lo Song Mp3

शिव का नाम लो

हर संकट में ॐ नमो शिवाय

बस यह नाम जपो ॥

जय शम्बू कहो ।

जब कोई मुश्किल आन पड़े तो

भोले नाथ रटो ॥

 

शिव ही पालन हारा है ।

जग का वो रखवाला है ।

हर हर गंगे, बम बम भोले ॥

 

शिव के चरणों में है चारो धाम ।

देवों में भी शिव जी हैं प्रधान ॥

सब का बस वोही एक स्वामी  है ।

दान जिसका है धरम, ऐसा दानी है ।

जग का है वो पिता, इतना जान लो ॥

जय शम्बू कहो ।

जब कोई मुश्किल आन पड़े तो

भोले नाथ रटो ॥

जय शिव शंकर, भवानी शंकर, जय नटराजन ।

जय शिव शंकर, भवानी शंकर, जय नटराजन ॥

शिव की महिमा सब से है महान ।

प्रेम दया का दूजा है यह नाम ॥

विष अमृत मान कर पी लिया जिसने ।

हर प्राणी का कल्याण किया जिसने ।

द्वारे पे शिव खड़े, तुम पहचान लो ॥

शिव का नाम लो

हर संकट में ॐ नमो शिवाय

बस यह नाम जपो ॥

जय शम्बू कहो ।

जब कोई मुश्किल आन पड़े तो

भोले नाथ रटो ॥

शिव का नाम लो

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें