आरती श्री केदारनाथ जी की (Shri Kedarnath Ji Ki Aarti) Mp3

 

आरती श्री केदारनाथ जी की हिंदी में

जय जय केदार उदार शंकर, मन भयंकर दुःख हरम |

 

 

गौरी गणपति स्कन्द नन्दी, श्री केदार नमाम्यहम् |

शैल सुन्दर अति हिमालय, शुभ मन्दिर सुन्दरम |

जय जय केदार उदार……..

 

निकट मन्दाकिनी सरस्वती, जय केदार नमाम्यहम |

उदक कुण्ड है अधम पावन, रेतस कुण्ड मनोहरम |

जय जय केदार उदार……..

हंस कुण्ड समीप सुन्दर, जय केदार नमाम्यहम |

अन्नपूरणा सह अपर्णा, काल भैरव शोभितम |

जय जय केदार उदार……..

 

पंच पाण्डव द्रोपदी सह, जय केदार नमाम्यहम |

शिव दिगम्बर भस्मधारी, अर्द्ध चन्द्र विभूषितम |

जय जय केदार उदार……..

 

शीश गंगा कण्ठ फणिपति, जय केदार नमाम्यहम |

कर त्रिशूल विशाल डमरू, ज्ञान गान विशारदम |

जय जय केदार उदार……..

 

श्री मझहेश्वर तुंग ईश्वर, रूद्र कल्प महेश्वरम |

पंच धन्य विशाल आलय, जय केदार नमाम्यहम |

जय जय केदार उदार……..

 

नाथ पावन हे विशालम पुण्यप्रद हरि दर्शनम |

जय केदार उदार शंकर पाप ताप नमाम्यहम ||

जय जय केदार उदार……..

You may also like to read –

शिवजी की आरती : ॐ जय गंगाधर

Om Jai Shiv Omkara – ॐ जय शिव ओंकारा

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें