होम हिंदी मंत्र-श्लोक महामृत्युंजय मंत्र का निरंतर जप दिलाये मृत्यु भय से मुक्ति

महामृत्युंजय मंत्र का निरंतर जप दिलाये मृत्यु भय से मुक्ति

0
8
mahamrityunjaya-mantra

Mahamrityunjaya Mantra Lyrics & Benefits In Hindi

“महामृत्युंजय मंत्र” भगवान शिव का सबसे बड़ा मंत्र माना जाता है। ऋग्वेद में इस मंत्र का उल्लेख मिलता है | ऋषि मार्कंडेय की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव द्वारा यह मंत्र ऋषि मार्कंडेय को दिया गया था | मोक्ष की इच्छा रखने वाले जातक के लिए महामृत्युंजय मंत्र सबसे उपयुक्त है | हिन्दू धर्म में इस मंत्र को प्राण रक्षक मंत्र कहा जाता है। महामृत्युंजय मंत्र के लाभ की बात की जाय तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मंत्र व्यक्ति को ना केवल मृत्यु भय से मुक्ति दिलाता है बल्कि उसकी मृत्यु को भी टाल सकता है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस मंत्र का सवा लाख बार निरंतर जप करने से किसी भी बीमारी तथा अनिष्टकारी ग्रहों के दुष्प्रभाव को खत्म किया जा सकता है। साथ ही यह मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

महामृत्युंजय मंत्र हिंदी में  – Maha Mrityunjaya Mantra Lyrics In Hindi

Maha-Mrityunjaya-Mantra-Hindi

ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षिय मामृतात् ॥

महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ – Maha Mrityunjaya Mantra Meaning In Hindi

” हम उस त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की आराधना करते है जो अपनी शक्ति से इस संसार का पालन -पोषण करते है उनसे हम प्रार्थना करते है कि वे हमें इस जन्म -मृत्यु के बंधन से मुक्त कर दे और हमें मोक्ष प्रदान करें | जिस प्रकार से एक ककड़ी अपनी बेल से पक जाने के पश्चात् स्वतः की आज़ाद होकर जमीन पर गिर जाती है उसी प्रकार हमें भी इस बेल रुपी सांसारिक जीवन से जन्म -मृत्यु के सभी बन्धनों से मुक्ति प्रदान कर मोक्ष प्रदान करें ” |

Maha Mrityunjaya Mantra Meaning In English

We worship Lord Shiva (The Three-Eyed Lord), who is fragrant and who nourishes and grows all beings. As the ripened cucumber is automatically liberated from its bondage to the creeper, may He liberate us from death, for the sake of immortality.

महामृत्युंजय मंत्र जाप के फायदे – Maha Mrityunjaya Mantra Benefits In Hindi

  • महामृत्युंजय मंत्र के जप से गंभीर रुप से बीमार व्यक्ति स्वस्थ हो जाते हैं।
  • इस मंत्र का सवा लाख बार निरंतर जप करने से आने वाली अथवा मौजूदा बीमारियां तथा अनिष्टकारी ग्रहों का दुष्प्रभाव समाप्त होता है।
  • हिन्दू धर्म में मान्यता है कि महामृत्युंजय मंत्र को सिद्ध करने वाला जातक मोक्ष को प्राप्त करता है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का रोज़ जाप करने से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य, धन, समृद्धि और लम्बी उम्र मिलती है।
  • अगर आपकी कुंडली में किसी भी तरह से मास, गोचर, अंतर्दशा या अन्य कोई परेशानी है तो महामृत्युंजय मंत्र का जप बहुत मददगार साबित होता है।
  • इस मंत्र का जप करने से पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद में भी लाभ मिलता है।
  • अगर आप किसी तरह की धन संबंधी परेशानी से जूझ रहें है या आपके व्यापार में घाटा हो रहा है तो इस मंत्र का जप करें।

इस मंत्र की शक्ति से जुड़ी कई कथाएं शास्त्रों और पुराणों में मिलती है जिनमें बताया गया है कि इस मंत्र के जप से गंभीर रुप से बीमार व्यक्ति स्वस्थ हो गए और मृत्यु के मुंह में पहुंच चुके व्यक्ति भी दीर्घायु का आशीर्वाद पा गए। यही कारण है कि ज्योतिषी और पंडित बीमार व्यक्तियों को और ग्रह दोषों से पीड़ित व्यक्तियों को महामृत्युंजय मंत्र जप करवाने की सलाह देते हैं। शिव को अति प्रसन्न करने वाला मंत्र है महामृत्युंजय मंत्र।

For more on Maha Mritunjaya Mantra, you can read –

Maha Mrityunjaya Mantra Lyrics With Meaning In English

Miracles & Benefits Of Maha Mrityunjaya Mantra

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

error: Content is protected !!